क्या आप एवरनोट के बारे में जानते हैं?

आप अपना बहुत सा काम नेट पर करते हैं. बहुत सी वेबसाईट पर सर्फ़ करते हैं, पोस्ट पढ़ते हैं या अन्य जानकारी जुटाते हैं. प्रतिदिन आपको बहुत सी काम की बातें पढने को मिलतीं होंगीं जिन्हें आप शायद किसी विकल्प द्वारा कम्प्युटर पर सेव करते होंगे या उनका बुकमार्क बनाते होंगे. शायद आप उन्हें लिखकर भी रख लेते होंगे. लेकिन इस तरह हमारे पास जानकारी का बहुत बड़ा जंजाल खड़ा हो जाता है और अधिकांशतः उसमें ढूँढने पर काम की चीज़ नहीं मिलती.

इस समस्या का समाधान इंटरनेट पर उपलब्ध एक नायाब सर्विस द्वारा किया जा सकता है जिसका नाम है एवरनोट. इस सुविधा में आप अपने कम्प्युटर और इन्टरनेट दोनों पर ही याद रखने लायक जानकारी को स्टोर कर सकते हैं और उसे सिंक भी कर सकते हैं, इसका अर्थ यह है कि आप कम्प्युटर से इंटरनेट पर और इन्टनेट से अपने कम्प्युटर में सुरक्षित रखी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं.

एवरनोट की वेबसाईट पर जाकर आप रजिस्टर करके देखें. फिर उसका 40 MB का प्रोग्राम डाउनलोड करके इन्स्टाल कर लें. इसमें बहुत पेचीदा कुछ भी नहीं है और तकनीक के औसत जानकार इसे आसानी से कर लेंगे. आप यदि इंटरनेट सुविधायुक्त अच्छे मोबाइल फोन का प्रयोग करते हों तो सोने पर सुहागा होगा क्योंकि उसके लिए भी एक एप्लीकेशन है. वेबसाईट का पता यह है: http://www.evernote.com/

प्रोग्राम को इंस्टाल करने के बाद आपको अपने ब्राउज़र के लिए एक ऐड-ऑन भी इंस्टाल करना पड़ेगा जिसे क्लिपर कहते हैं. इसके आइकोन पर क्लिक करके आप मनपसंद जानकारी या पृष्ठ को प्रोग्राम में भेज सकते हैं.

अब मैं अपनी पसंदीदा ब्लौग पोस्टों और दूसरे तरह की याद रखने लायक चीज़ों को लम्बे समय तक सुरक्षित रख सकता हूँ. एवरनोट की मुफ्त सेवा में प्रतिमाह 40 MB तक का स्टोरेज प्रदान किया गया है जो सामान्य टेक्स्ट संबंधित उपयोग के लिए पर्याप्त है. यदि आप फोटोग्राफ्स और भारी मीडिया को इसमें डालेंगे तो शायद इस सीमा का अतिक्रमण हो जायेगा. मैं ब्लौग पोस्टों का कुछ अंश सिलेक्ट करके एक नोट बना देता हूँ और उसे ज़रूरी कैटेगरी और टैग में डाल देता हूँ. फिर कभी उसे पढ़ने की इच्छा होने पर मैं उसे आसानी से ढूंढ लूँगा. नीचे मेरे कम्प्यूटर पर स्थापित एवरनोट प्रोग्राम की मुख्य विंडो का स्क्रीनशॉट  है. आशा करता हूँ कि आपको इस प्रोग्राम से बहुत लाभ होगा.

About these ads

5 Responses to क्या आप एवरनोट के बारे में जानते हैं?

  1. एवरनोट का प्रमुख प्रयोग इण्टरनेट में सामग्री रखने के लिये कुछ दिन किया था, वननोट पर बहुत प्रभावी लगा हमें।

  2. एवर नोट को हमने एक साल पहले आजमाया था।
    आजकल हम plain text notes को अंतर्जाल पर सुरक्षित रखने के लिए notepad.cc का प्रयोग करते हैं जो cloud पर text सामग्री सुरक्षित रखने के लिए एक सुविधा है, और आप इसे share भी कर सकते हैं।
    यदि spreadsheet हो या document हो तो google docs का प्रयोग करता हूँ।
    यदि चित्र हो तो photobucket का प्रयोग करता हूँ।
    अब लगता है कि सभी के लिए एक ही जगह काफ़ी है।
    पिछली बार जब हमने एवरनोट का प्रयोग किया था तो वह एक offline tool था।
    अब इसमें हमारी फ़िर से रुची जागी है और इसे पुन: आजमाएंगे।
    धन्यवाद
    जी विश्वनाथ

  3. बहुत उपयोगी जानकारी दी आपने…

    आभार..

  4. पिगबैक: दो साल बाद… « Hindizen – निशांत का हिंदीज़ेन ब्लॉग

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s